बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल व अन्य महिलाओं ने मोहल्ला साहूकारा, माली, नौगवां, बसंत विहार, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्र मे महिलाओ ने गली गली घूमकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। पुरूषों को पछाड़ महिलाएं जनसम्पर्क मे रात दिन एक किये हुए है। एक दिन मे 200 परिवारों के सम्पर्क मे रहती है। महिला टीम मे प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रिया, पूजा, रितु, मोहिनी, अंजू, मीरा सिह, दामिनी सिह, रूपा, प्रवेश, रोली, सोनल, रंजना आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
