बकायेदारों से वसूली मे तेजी लाने के निर्देश, एक्सईएन ने किया निरीक्षण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बकाया बिजली बिलों की वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने फतेहगंज पश्चिमी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर राजस्व वसूली और विद्युत विच्छेदन के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने विभागीय कर्मचारियों से बकाया बिलों की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई प्रभावी ढंग से पूरी करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों को विभागीय कार्यों में तेजी लाने और राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जेई रमेश चंद्र गौतम, आदिल मलिक, शब्बीर अली, प्रवीण शर्मा सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *