देहरादून में खुला ‘वनरक्षक’ स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) विजन को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में नया आयाम मिल रहा है। उत्तराखंड जैसे वन और वन्यजीव बहुल राज्य में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) से निपटने के लिए देहरादून में ‘वनरक्षक’ नाम से एक विशेष स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस स्टोर का उद्देश्य वन्यजीवों की निगरानी, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वदेशी एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने में मिलेगी मदद

उत्तराखंड में जंगल और आबादी के बीच घटती दूरी के चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में गुलदार की दस्तक हो या मैदानी क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही, ये परिस्थितियां आम नागरिकों के साथ-साथ वन विभाग के लिए भी चिंता का विषय हैं। ऐसे में आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और सर्विलांस गियर्स की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। देहरादून में शुरू हुआ ‘वनरक्षक’ स्टोर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार हो रहे आधुनिक उपकरण

स्टोर के उद्घाटन अवसर पर वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ. बिलाल हबीब (WII Scientist) ने बताया कि पहले भारत में इस तरह के तकनीकी उपकरणों का निर्माण काफी सीमित था और इनके लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही विश्वस्तरीय आधुनिक उपकरण तैयार किए जा रहे हैं। उत्तराखंड जैसे वन्यजीव बहुल राज्य के लिए ये स्वदेशी उपकरण सुरक्षा और रिसर्च के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होंगे।

प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी

इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने और इसके सफल संचालन में कई लोगों की अहम भूमिका रही है।

  • फाउंडर एंड ब्रांड हेड: सुमित सबरवाल (Sumit Sabharwal)
  • ब्रांड एंड बिजनेस हेड: राजेश कुमार साहू (Rajesh Kumar Sahoo)
  • रिटेल सेल्स एंड टेक्निकल हेड: गौरव हीर (Gaurav Heer)
  • ऑनलाइन सेल्स एंड मार्केटिंग हेड: अनुराग दत्ता (Anurag Dutta)
  • लोकल डीलर (देहरादून ब्रांच): विकास शर्मा (Vikas Sharma)

स्टोर में मिलेंगे वन्यजीव संरक्षण से जुड़े आधुनिक उपकरण

‘वनरक्षक’ स्टोर में वन्यजीवों की ट्रैकिंग, फॉरेस्ट सर्विलांस, कैमरा ट्रैप, एंटी-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट गियर्स और जंगलों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मेक इन इंडिया उपकरण उपलब्ध होंगे। इन उपकरणों को उचित दरों पर आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *