पुलिस अफसरों ने बैठक कर विभिन्न संगठनों के साथ किया संवाद

बरेली। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने कार्यालय में विभिन्न कांवड सेवा समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में यात्रा मार्ग पर कांवड़ क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के गठन और संचालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 5 अभि अभियान के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन और सुचारू यातायात व्यवस्था पर र चर्चा चर्चा करने के साथ नियमों का पालन करने की अपील की गई। एसपी सिटी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और कांवड़ यात्रा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *