बरेली- पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस पर वाराणसी में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक प्रदेश स्तर पर प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन वाराणसी में करने जा रहे हैं ।
ज्ञात हो कि संगठन के द्वारा प्रथम बार प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं बरेली से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया 5 सितंबर 2026 को सनातन धर्म इंटर कॉलेज बनारस में उक्त महत्वपूर्ण प्रथम प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे संगठन के प्रदेश संरक्षक महावीर सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष बी न.खरे महामंत्री रिशिपाल कोषाध्यक्ष बृजपाल राठी ने अपनी प्रांतीय टीम सुरेंद्र यादव. आरती मिश्रा. अमरेश सिंह. वंदना तिवारी. डीसी खरे .स्नेहिल पांडे. उदय राज यादव .रामेश्वर दयाल त्यागी .रामावतार यादव. फाजिल अहमद. डॉक्टर रचना सिंह .अनीशा तनवीर. मिश्रीलाल यादव .अकबर अली ने प्रांतीय स्तर पर संपर्क बैठकर आयोजित करना प्रारंभ कर दी है बरेली जिले के अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार ने बताया मंडल स्तर पर भी दर्जनों पुरस्कृत शिक्षक उक्त प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रांतीय प्रचार मंत्री ने कहा यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है काफी वर्षों से पुरस्कृत शिक्षकों द्वारा मांग उठाई जाती रही है की सरकार के द्वारा बेसिक के शिक्षकों को भी 3 वर्ष का सेवा विस्तार तथा नगर निगम सीमा में आने वाले घरों का गृह कर मुक्त किए जाने की घोषणा हो चुकी है लेकिन आज तक अमल में नहीं लाई गई. संगठन द्वारा काफी लंबे अरसे से रोडवेज बस की मुक्त यात्रा में एक साथी के साथ उत्तर प्रदेश रोडवेज की प्रत्येक एयर कंडीशन तथा सेमी डीलक्स बस में यह सुविधा मिलनी चाहिए एलटीसी की सुविधा जो सरकार के द्वारा प्रदत्त है उसकी सही गाइडलाइंस जारी नहीं की गई जिस कारण पुरस्कृत शिक्षक इसका लाभ नहीं ले पाते . श्री गंगवार ने बताया प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का बोर्ड लगाने के लिए प्रदेश स्तर पर सहमति बनी थी कुछ जनपदों द्वारा यह कार्रवाई की गई और कई जनपदों में ऐसा नहीं किया गया.. संभावना जताई जा रही है उक्त प्रांतीय सम्मेलन के माध्यम से पुरस्कृत शिक्षक अपनी मांग सरकार के मुखिया तक पहुंचाएंगे ताकि चुनाव से पहले इसका क्रियान्वयन हो सके।
