*संबंधित विभाग बन रहा बेखबर…
सहारनपुर/बिहारीगढ़ – बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर अड्डे पर सिंह साहब ढाबा है जहां से अवैध प्राइवेट बस अड्डे का संचालन किया जा रहा है। देहरादून से डग्गामार वाहनों में में भरकर पहले यात्रियों को ढाबे पर इकट्ठा करते है और यही से क्षमता से दोगुना यात्रियों को प्राइवेट बसों में भरकर बिहार और पटना की तरफ रवाना कर दिया जाता है। यह अवैध बस अड्डा पिछले करीब 3 साल से अवैध रूप से लगातार चल रहा है जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक बसें लगी हुई है।सहारनपुर परिवहन विभाग एवं आरटीओ और लोकल पुलिस की मिलीभगत की कहानियां हर किसी की जुबान पर है।
विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि संभागीय परिवहन विभाग से सांठ-गांठ कर दलालों के माध्यम से उन्ही की सरपरस्ती में यह बस अड्डा संचालित किया जा रहा है। पिछले दिनों इस मामले को लोगों के हो हल्ला करने पर इस खबर को कुछ स्थानीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो थोडे समय के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस अड्डे को बंद करवा दिया था लेकिन दोबारा फिर से यह अवैध धन्धा बेरोकटोक रूप से निर्बाध गति से लगातार चल रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस पर कोई विभागीय कार्रवाई हो पाएगी या ऐसे ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौन रहकर अपनी मिली-भगत से उतर प्रदेश सरकार के राजस्व को चूना लगाते रहेंगे और फिर से अपनी मनमानी एवं हठधर्मिता जगजाहिर करेंगे,अथवा चुनाव के बाद इस पर रोक लग सकेगी।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
