पत्रकार एकता संघ से जिला मंत्री बने अनुराग पटेल:पत्रकार बन्धुओ ने दी बधाई

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में पत्रकार एकता संघ नें एक बैठक करके पत्रकार एकता संघ के संस्थापक जुनेद सानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा की सहमति पर तेजतर्रार पत्रकार अनुराग पटेल जी को लखीमपुर खीरी जिले से पत्रकार एकता संघ का जिला मंत्री मनोनीत किया है अनुराग पटेल वर्तमान में हिन्दी दैनिक साइबर एक्सप्रेस समाचार पत्र से जिला ब्यूरो चीफ है वही लखीमपुर खीरी से जिला मंत्री बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी उच्च पदाधिकारियों नें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि पत्रकार एकता संघ के कार्यकारणी जनपद लखीमपुर में वखूबी झलक प्रदान करेंगे। अनुराग जी ने कहा कि फर्जी तरीके से पत्रकारों को झूठे मुकदमे में अभद्र व्यवहार उत्पीड़न रोकने तथा पत्रकारों की सुरक्षा आदि को लेकर सदैव तत्पर रहूंगा। संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से संगठन के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा। पत्रकार एकता संघ का बहुत ही जल्द जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करूंगा और संगठन के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूंगा। पत्रकार एकता संघ पूरे भारत मे पत्रकारों के हित के लड़ाई लड़ रहा है। अनुराग पटेल के जिला मंत्री मनोनीत होते ही लोगों के बधाई व शुभकामनाएं भेजने का ताता लगा हुआ और सभी पत्रकार बंधुओ में काफ़ी हर्ष है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *