पति ने दिया तीन तलाक, जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फिर रास्ते मे मारपीट

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक देने और जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता का थाना इज्जतनगर क्षेत्र के पीर बहोड़ा मोहल्ला के रहने वाले रफ्फन खान के साथ साल 2006 में निकाह हुआ था। जिनके चार बच्चे है। विवाहिता ने अपने जेठ की साजिश के चलते पति पर तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ रईस खान ने एक रिश्तेदार साजिद से डेढ़ लाख रुपये मकान बनवाने के लिए उधार लिए थे। जिसके कई बार मांगने के बावजूद वापस नही किए। इस बीच रईस खान ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उसने विवाहिता पर साजिद के साथ भाग जाने का आरोप लगा दिया। जिसके चलते पति रफ्फन खान ने उसे 24 मार्च को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता देवरनियां मे अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है। पीड़िता के अनुसार वह इज्जतनगर थाने और एसएसपी के पास शिकायत दे चुकी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की। आरोप है कि छह मई को जब वह अपनी बहन के साथ कचहरी जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पहुंचे आरोपी पति रफ्फन खां और उसके जेठ रहीस खान विवाहिता और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। वही जब दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। सोमवार को एक बार फिर तलाक पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *