देश में सभी लोगों को मिले समान अवसर

मीरगंज, बरेली। कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है। किसान फसलों का उचित मूल्य व युवा रोजगार पाने को संघर्ष कर रहा है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। कांग्रेस की बैठक शनिवार को नगर में अली बहादुर खां की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहाकि देश की प्रगति तभी संभव है जब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ही भाजपा को चुनाव में हरा सकती है। कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जिसमें सभी लोगों को समान अवसर मिले। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। मजबूत संगठन की जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर सकता है। बैठक में जिला महासचिव मुराद बेग, संदीप शर्मा, छेदा लाल गुर्जर, रामपाल माली, बाबू अंसारी, अकरम सैफी, जुनैद, आरिफ अंसारी, जोगराज मौर्य, शकील अंसारी, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *