दुकान पर बैठने को लेकर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव का गौतरा मे दुकान पर बैठे युवक ने मारपीट, गाली-गलौज और अवैध तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गौतारा निवासी राजू कश्यप 28 अगस्त की शाम हरपाल कश्यप की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान थाना सीबीगंज के गांव ठिरिया ठकुरान निवासी श्याम उर्फ छोटू और राजकुमार ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचकर बगैर कुछ कहे राजू कश्यप के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के ही हरपाल निवासी ग्राम मुर्शिदाबाद, गौतारा मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर दिया। इसी रंजिश के चलते 3 सितंबर को श्याम उर्फ छोटू, राजकुमार ने अपने गांव के शिव कुमार उर्फ गब्बर और स्थानीय थाना के गांव भोलापुर निवासी अजयपाल दो अज्ञात के साथ पीड़ित को धमकाया। आरोप है कि शिव कुमार उर्फ गब्बर ने तमंचा तान दिया। कार की टक्कर से घायल युवक ने ली कोर्ट की शरण : फतेहगंज पश्चिमी। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास निवासी इकरार अली ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। बल्लिया के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।। परिजनों ने उनको बरेली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने 7 जून को थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। 9 जून को एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने 24 जून को एसीजेएम कोर्ट की शरण लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *