दवा लेने गई गर्भवती महिला को दबंगों ने पीटा, एसएसपी से न्याय की गुहार

बरेली। दवा लेने गई गर्भवती महिला से दबंगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे बचाने आए उसके पिता, बहन को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट मे महिला व उसके परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने मे की लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की। गुरुवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि थाना बहेड़ी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। 19 अप्रैल को रिछा मे दवा लेने गई थी। इस दौरान कुछ दबंग किस्म के युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ आए उसके पिता और बहन ने बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी बुरी तरह से मारा पीटा। महिला व उसके परिवार आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने गया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीडितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *