शाहजहांपुर – डोरेमोन्स इंटरनेशनल स्कूल में आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें सभी पत्रकार बंधुओ को प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने अवगत कराया गया कि , कॉविड महामारी का असर सबसे ज्यादा शिक्षा क्षेत्र में हुआ है,जिसमे बहुत से अभिभावक पैसों की तंगी के चलते अपने बच्चो को पढ़ा नहीं पा रहे है कक्षा 6,7,8 बच्चो की शिक्षा बच्चो के लिए महत्वपूर्ण कक्षाएं होती है,इसी दिशा में डोरेमॉन्स इंटरनेशनल स्कूल ने शाहजहांपुर शहर के इन कक्षाओं के बच्चो को एक रुपया प्रति माह फीस में अच्छी गुणबत्ता की शिक्षा देने का उपहार दिया ।स्कूल प्रधानाचार्या दीप माला रस्तोगी ने बताया कि एक रुपया प्रति महीने की इस पॉलिसी का नाम कोविड एजुकेशन स्क्लोरशिप ( CES) है,जिसमे इन बच्चो की पढ़ाई में होने वाला सारा खर्च स्कूल प्रबंधन उठाएगा। शिक्षा क्षेत्र में डोरेमोन्स स्कूल का यह कदम सरहनीय है , प्रधानाचार्या ने बताया कि यह स्कॉलरशिप जरूरत मंद व हर वर्ग के बच्चो के लिए है ।जिसमे सिर्फ माता पिता को स्कूल आकर बच्चे के लिए आवेदन करना है,जिसका कुछ मूल्य लिया जाएगा। जो बहुत निम्न होगा। जन कल्याण व बाल विकास हेतु यह खबर अधिक से अधिक पहुंचाने की अपील भी की ,जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस स्कॉलरशिप का लाभ ले पाए। प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने कहा की शिक्षा क्षेत्र में बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए वो निरंतर प्रयास करके अधिक से अधिक बच्चो को लाभांतित करके एक क्रांति लाती रहेंगी।
– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा
