डीएम ने राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण, वर्षा से पहले करे शिफ्ट

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रेमनगर स्थित जर्जर राजकीय महिला शरणालय को वर्षा से पहले दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए है। बुधवार को डीएम ने राजकीय महिला शरणालय की जर्जर बिल्डिंग का निरीक्षण करते कहा कि किराए हेतु भवन तेजी से खोजे। जिससे कि अधिक से अधिक महिलाओं को वहां पर स्थानांतरित किया जा सके। उन्होंने कहा यह कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने शरणालय की जर्जर होती बिल्डिंग को देखा और वहां से महिलाओं को शीघ्र ही शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वर्तमान मे यह संस्था प्रेमनगर मे स्वयं के भवन मे संचालित है जो कि जर्जर हो चुकी है। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने पूरी बिल्डिंग का सघन निरीक्षण किया। इस बिल्डिंग मे 20 कमरे, दो बड़े और छोटे हॉल, किचन, डिस्पेंसरी, ऑफिस ओपन स्पेस है। भूतल और प्रथम तल पर बिल्डिंग बनी हुई है। जिसमे भूतल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार बिल्डिंग क्षतिग्रस्त है और खाली करने योग्य हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं सहायक अधीक्षका छाया बड़वाल उपस्थित थे। वर्तमान मे राजकीय महिला शरणालय मे 150 महिलाएं मानसिक मंदित और 50 गुमशुदा महिलाएं साथ में उनके छोटे बच्चे निवासरत है। निरीक्षण मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *