सपा पदाधिकारियो ने आग पीड़ितों से की मुलाकात, दी राहत सामग्री

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिजरा बाल किशनपुर मे चार दिन पहले आग से एक घर में आग लग गई थी। आग मे घर में रखा सामान जल गया था। बुधवार को गरीब परिवार की मदद के लिए जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के नेतृत्व मे सपाई पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने गांव वासियों की पीड़ा सुनी एवं पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित जयपाल कश्यप, धनसिंह गुर्जर सुरेश कश्यप ने आप बीती सुनाई। जिलाध्यक्ष ने घटनास्थल पर ही तहसीलदार सदर से फोन पर बातकर कोटेदार को राशन सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दी। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष, महासचिव योगेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल, जिला सचिव हैदर अली, द्रोन कश्यप, अली अब्बास, सुरेश गंगवार, ठाकुर अमित सिंह, शिवम राज कश्यप समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *