ट्रेन से घायल सारस की इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। गुरुवार की बीती रात रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से टकराकर एक सारस गंभीर रुप से घायल हो गया था। सारस को देखने के लिए जंक्शन पर लोगों का हुजुम लग गया। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना कर सारस को उपचार के लिए आईवीआरआई भेजा गया। सारस का उपचार करने के बाद उसे वन विभाग वाले अपने साथ ले गए। सारस का उपचार करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सारस को अंदरूरी व पैरों में चोट आई थी। उसका रात को फर्स्ट ऐड उपचार करने के बाद उसे वन विभाग वाले अपने साथ ले गए। शुक्रवार की सुबह उसका एक्सरे आदि होना था। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई। घायल सारस को बचाया नही जा सका। ट्रेन से टकराने के कारण सारस गंभीर रुप से घायल हुआ था। जिस कारण वह नहीं बच सका।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *