बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ऑटो को बचाने के चक्कर मे कैंटर तालाब मे उतर गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। कैंटर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। गुरुवार की शाम पांच बजे नासिर ट्रांसपोर्ट की कैंटर बरेली से कस्बे मे आ रही थी। रास्ते मे सामने से सवारियां लेकर आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर मे कैंटर अनियंत्रित होकर तालाब मे उतर गया। सिर मे शीशा लगने से चालक घायल हो गया। राहगीरों ने गाड़ी मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गाड़ी मालिक ने ड्राइवर को अस्पताल भिजवा। गाड़ी को क्रेन की मदद से निकलवाया।।
बरेली से कपिल यादव
