जीएम ने किया बरेली सिटी-बमियाना रेल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार के साथ चरेली सिटी वमियाना रेल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने सेफ्टी मानकों को बारीकी से परखा। वहीं सीवीगंज स्थित ट्रेन सेट डिपो के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि डिपों में अनुरक्षण कार्यों को ज्यादा बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों के काम की तारीफ भी की। महाप्रबंधक ने बरेली सिटी वमियाना रेल सेक्शन की विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेलवे लाइन, ओएचई, प्वाइंट एवं क्रासिंग, रेलवे फाटक और पुलों का निरीक्षण किया। इज्जतनगर डीआरएम बीणा सिन्हा, एडीआरएम मनोज कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद जीएम सीबी गंज स्थित ट्रेन सेट डिपो का निरीक्षण करने पहुंचे। इंजीनियरिंग स्किल प्लान, हैवी रिपेयर शेड, लाइट रिपेयर शेड का अवलोकन किया। डिपो में स्टोर रूम, लॉकर रूम, दूल रूम, महिला कक्ष और अग्निशामक यंत्रों को परखा। पिट लाइन पर मेमू रैंक के गेटिनेस के वारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मेटिनेस कायों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डिपो में रेलकर्मियों इनोवेशन कार्यों की सराहना की। आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए अनुरक्षण कार्यों को प्रभावी बनाने को कहा। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को 30 हजार का पुरस्कार दिया। पौधारोपण भी किया। इसके बाद मंडलीय रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर में इमरजेंसी कक्ष, सर्जिकल आईसीयू, लेबर रूम, लिनेन एवं औषधि भंडार, पुरुष एवं महिला बार्ड, ऑपरेशन थिएटर, वाल एवं महिला चिकित्सा बार्ड, स्पेशल वार्ड, पंजीकरण कक्ष, ओपीटी ब्लॉक व रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *