जागेश संग विवाह कर महताब बनी ममता

बरेली। मुरादाबाद के जागेश के साथ विवाह कर रामपुर की महताब ने हिन्दू धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर ममता रख लिया है। सुभाषनगर के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने उनका विवाह संपन्न कराया। रामपुर मे थाना शाहबाद के गांव जटपुरा की रहने वाली महताब ने बताया कि करीब चार साल पहले मुरादाबाद में थाना मूढ़ापांडे के गांव रोंडा निवासी जागेश पुरी उनके गांव में पुल निर्माण के लिए आया था। तभी दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। करीब चार साल तक प्रेम संबंध के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया लेकिन उसके परिजन को रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से दोनों ने घर छोड़कर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और पंडित केके शंखधार से मुलाकात कर शादी की इच्छा जताई। पंडित शंखधार ने आयु संबंधी प्रपत्र देखने के बाद महताब का शुद्धिकरण कराया और फिर दोनों का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। महताब ने बताया कि अब उन्होंने अपना नाम ममता रख लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *