बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नासिर ट्रांसपोर्ट के पास छोटा हाथी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक है।तहरीर के अनुसार रविवार को नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां निवासी रमन सागर और उसका दोस्त संजय बाइक से पेट्रोल डलवाने ठिरिया खेतल जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक नासिर ट्रांसपोर्ट के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे छोटा हाथी ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक रोड पर गिर गए। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई अजय पाल ने थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
