मारपीट मे घायल युवक की मौत: घटना के बाद से हमलावर फरार

बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे रोडबेज की घटना मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को बाइक सवार युवकों ने बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत के बाद पिता ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी कस्बे के साहूकारा निवासी महेंद्र (24 साल) प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार शाम को महेंद्र एक अन्य युवक को कस्बे के पास छोड़ने गया था। जहां वह रास्ते में बाइक से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि विशाल और उसके साथियों से विवाद हो गया। जहां महेंद्र ने कहा कि बाइक में टक्कर लगने पर मेरी गलती नहीं थी। इस बीच विशाल ने महेंद्र की बाइक में पहले डंडे मारे, फिर गालियां देते हुए महेंद्र पर हमला बोल दिया। पिटाई से बुरी तरह से घायल महेन्द्र को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। महेंद्र के पिता नन्हें सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वही घटना के बाद से हमलावर घर छोड़कर फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *