घर पर आए बदमाशो ने पता पूछने के बहाने अध्यापक की मां से लूटी चेन, एक बदमाश पकड़ा

बरेली। जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मोहल्ला आलोक नगर मे पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने टीचर की बुजुर्ग मां से झपट्टा मारकर गले से चेन लूटने के बाद भागने लगे। महिला के पति रिटायर्ड रेलवे कर्मी ने दौड़ाकर बाइक गिराने की कोशिश की। इसमे आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गये। मोहल्ले वालो ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया है। आरोपी को थाना इज्जतनगर पुलिस को सौपा है। थाना इज्जतनगर मे लूट की तहरीर दी गई है। तहरीर के अनुसार थाना इज्जतनगर मे रहने वाले लल्लन प्रसाद (84) रेलवे से रिटायर हैं । उनके बेटे डा सत्यप्रकाश क्यारा ब्लॉक मे प्राइमरी स्कूल मे टीचर है। मंगलवार की दोपहर को वह लोग अपने घर पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके गेट पर आकर रुके। पता पूछने के बहाने एक युवक गेट के अंदर आया। उसने झपट्टा मारकर सत्यप्रकाश की मां हुमेला देवी (75) के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बाइक पर बैठकर भागने लगे। महिला के पति लल्लन प्रसाद पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने बदमाशों की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। लल्लन प्रसाद के शोर मचाने पर कॉलोनी के अन्य लोग वहां आ गये। उन्होंने पीछा किया। कत्था फैक्ट्री गेट पर तमंचे के साथ एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है कि आरोपी तमंचा लेकर आया था। उसके पैर मे चप्पल भी नही थी। चप्पल मौके पर ही छूट गई थी। मामले की सूचना इज्जतनगर पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आई। महिला के दूसरे बेटे एलआईसी एजेंट राम प्रकाश की ओर से लूट की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *