ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, छह माह के लिए भिटौरा- बहेड़ी रोड बंद

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। पुल निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ने भिटौरा बहेड़ी रोड छह माह को बंद कर दिया है। ओवरब्रिज का निर्माण 66 करोड़ की लागत से होगा। क्रासिंग के ऊपर निर्माण कार्य रेलवे करेगा। मीरगंज तहसील के फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा में बीएसएफ कैंपस के पास की क्रासिंग पर प्रदेश सरकार एवं रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है। ओवरब्रिज करीब 654 मीटर लंबा बनेगा। इसमें क्रासिंग के ऊपर 37 मीटर के हिस्से में निर्माण रेलवे द्वारा कराया जायेगा। क्रासिंग के दानों ओर निर्माण कार्य सेतु निगम करायेगा। क्रासिंग वाला रोड कस्बा शाही, शेरगढ़ और बहेड़ी को जोड़ता है। इसी रोड से लोग अगरास आमौर होकर भोजीपुरा जाते हैं। क्रासिंग बंद होने से क्रासिंग पर जाम लगता है। ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। मौके पर मिले अवर अभियंता सुनील गिरि ने बताया ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते निर्माण एजेंसी ने भिटौरा शाही रोड को बंद कर दिया है। रोड फिलहाल छह माह के लिए बंद किया गया है। ओवरब्रिज का निर्माण करीब डेढ़ साल में पूर्ण होगा। रोड बंद होने से बाइकें तो निकल रही हैं, लेकिन फोरव्हीलर वाहनों का निकास पूरी तरह बंद हो कर दिया है। सोमवार को कई वाहन चालकों को क्रासिंग से मायूस लौटना पड़ा। क्रासिंग बंद होने से शाही, शीशगढ़, शेरगढ़ व बहेड़ी से आने वाले वाहन एएनएन होकर हाईवे पर निकलेंगे। वन विभाग काटेगा पेड़ : ओवरब्रिज निर्माण वाले हिस्से में करीब 60 पेड़ हैं। निर्माण कराने के लिए इन पेड़ों को काटा जाएगा। रेंजर संतोष मठपाल ने बताया कि सर्वे कर पेड़ों को चिंहित कर वन निगम को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पेड़ काटने का काम निगम करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *