भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे दो भाइयों ने चालक पर हमला कर ऑटो लूटा था। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा व तीन कारतूस भी मिले है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रविवार की दोपहर एसपी नार्थ मुकेश मे मिश्रा ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि सुभाषनगर के सनिया धन सिंह निवासी सग्गन ऑटो चालक है। 27 अगस्त की रात तीन लोगों ने उनका ऑटो सिटी स्टेशन से भोजीपुरा के जादौपुर जाने के लिए 500 रुपये मे बुक किया था। दो लोग ऑटो मे बैठ गए और एक युवक बाइक से पीछे पीछे आने लगा। जब दोनों जादौपुर के पास पहुंचे तो चालक को सुनसान जगह ले जाकर उसके सिर पर रॉड से हमला कर कर दिया। दोनों आरोपी चालक को सड़क पर फेंक कर ऑटो को लेकर फरार हो गए। शिकायत पर ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही थी। शनिवार रात सेमलखेड़ा मे दबिश देकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनका नाम विशाल व भारत रत्न है। पुलिस के अनुसार दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने तीसरे साथी शिवम के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। लूट के बाद उन्होंने ऑटो को सेमलखंड मे ही अपनी दुकान के अंदर छुपा दिया था। सग्गन ने बताया कि वह ऑटो लेकर चले तो गए लेकिन पीछे बैठी सवारियों पर उसे शक हो रहा था। उन्होंने जहां तक का ऑटो बुक किया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें और आगे ले गए और फिर सिर पर रॉड से चार बार हमला कर गमछे से उनका गला घोटने का प्रयास किया। बाद में उन्हें चलते ऑटो से फेंक गए। उनके सिर में 17 टांके आए है। आरोपियों ने पुलिस का बताया कि वह लूटे हुए ऑटो का सौदा कर चुके थे। उसे जल्द ही वह बेचने वाले थे। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने शराब के लती हैं। इसी शौक और महिला मित्र के खर्चों के लिए ऑटो लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विशाल उर्फ छोटू व भारत रत्न के खिलाफ देवरनियां थाने में वर्ष 2025 में मारपीट, धमकी समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। अब भोजीपुरा थाने में दोनों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हुए है।।
बरेली से कपिल यादव
