Breaking News

एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने सात करोड़ का नशीला पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरेली। जिले मे नशे का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने करोड़ों रुपए के नशीला पदार्थ के साथ थाना फरीदपुर के पढेरा गांव निवासी एक तस्कर को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो अल्प्राजोलम, 730 ग्राम हीरोइन मिली है। जिसकी इंटरनेशल बाजार मे कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वही 10.30 लाख रुपए कैश मिले है। आरोपी ने बताया कि वह नशे की इस खेप को सहारनपुर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। एसटीएफ प्रभारी अजय पाल सिह ने बताया कि पिछले काफी समय से बरेली पुलिस ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिससे ड्रग्स माफिया अंडरग्राउंड हो गए थे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जब चुनाव कराने मे व्यस्त हुई तो ड्रग्स माफिया को मौका मिला। वह फिर से ड्रग्स कारोबार मे सक्रिय हो गए थे। कुछ हफ्तों से लगातार मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। फरीदपुर के बाकरगंज हुसैनबाग मे किराए का कमरा लेकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। वह शुक्रवार को नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने नारकोटिक्स विभाग को सूचना दी। दोनों टीमों ने मिलकर बाकरगंज इलाके की घेराबंदी कर ली। एसटीएफ का एक पुलिसकर्मी सब्जी का ठेला लेकर खड़ा हो गया। जैसे ही कार के आने का इशारा हुआ। सब्जी का ठेला लिए सिपाही सड़क पर ठेला लेकर पार करने लगा। जैसे ही कार रुकी उसी दौरान सादे कपड़ों मे मौजूद एसटीएफ ने कार सवार तस्कर आसिफ निवासी पढेरा को धर दबोचा। तस्कर आसिफ से पूछताछ की तो पता चला कि वह पढेरा के गिरफ्तार प्रधान तस्कर छोटे खान, अन्नू बहार अली, राजू उर्फ रूक्सार, बाबू उर्फ रियाज, गटटू उर्फ जाने अली के लिये काम करता था। जिसमे से प्रधान छोटे खान समेत कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके तस्कर भाई अकील को भी जेल भेज दिया था। जिसके बाद वह तस्कर बाबू, गटटू उर्फ जाने अली और राजू के लिए काम करने लगा। जब पुलिस इन्हे तलाश करने लगी तो इन तस्करों ने उसे फरीदपुर के ऊंचा मोहल्ला निवासी तस्कर फिदा हुसैन से मिलाया। ड्रग्स उसने फिदा हुसैन से ही खरीदी है। कार मे तस्कर के बैग से बरामद 10.30 लाख रुपए बेची गई स्मैक के है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *