एबीवीपी कार्यकर्ता की बाइक का चालान, हंगामा

नवाबगंज, बरेली। बाइपास चौराहे पर रविवार देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक की बाइक का चालान हुआ। पुलिस ने प्रेशर हॉर्न के लिए यह कार्रवाई की। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। एबीवीपी के नगर मंत्री अभिषेक गंगवार, जिला संयोजक पुष्पेंद्र गंगवार और सचिन गंगवार सब्जी लेने जा रहे थे। पिंक बूथ पर तैनात उप निरीक्षक ने उनकी बाइक रोकी और चालान काटा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्यशैली का विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पालिका अध्यक्ष के पति नीरेंद्र सिंह राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और मामला शांत कराया। पालिका अध्यक्ष के पति ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. एमपी आर्य के आवास पर भी कार्रवाई की मांग की। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पिंक बूथ के पास चेकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न का चालान हुआ था। इस पर ही विरोध किया गया था। हंगामे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने यातायात बहाल कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *