बरेली। शनिवार की शाम को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो गया। जिले मे इंटर का रिजल्ट 86.29 फीसदी रहा। जिले मे एहरोला के एसबीबीपी जीआईसी कॉलेज की स्नेहा पटेल ने 91.40 अंक पाकर जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया है। स्नेहा ने जिला टाप के साथ ही संयुक्त रूप से शाहजहांपुर के निर्मय सिंह के साथ मंडल मे भी टाप किया। लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नवाबगंज के सुरेश पाठक ने 91.20 अंक के साथ जिले मे दूसरा स्थान, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज नवाबगंज की आएशा बी ने 90.60 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान, जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सजल रस्तोगी ने 90.20 अंक के साथ चौथा स्थान और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज नवाबगंज की सभी ने 89.80 अंक के साथ पांचवें स्थान प्राप्त किया है। सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर की पलक गंगवार ने 89 प्रतिशत अंक के साथ छठा, सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर की दीक्षा गंगवार ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ सातवा, जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर के श्रेयांश गंगवार ने 88.60 प्रतिशत अंक के साथ आठवां, यूनिक माडल इंटर कालेज फतेहगंज पश्चिमी की गुनगुन शंखधर ने 88.20 प्रतिशत अंक के साथ नौवां, संत मंगलपुर इंटर कॉलेज मीरगंज के संतराम ने 88 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। इस बार यूपी बोर्ड मे 87.2 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से दसवीं के 46.12 हजार और 12वीं मे 37.33 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मलित हुए। 24 मार्च से 12 अप्रैल तक केंद्रीय कारागार सहित 130 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिले के तीन केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं पहली बार ऐसा हुआ कि लिखित परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई जबकि इससे पहले यह परीक्षा पहले होती थी।।
बरेली से कपिल यादव
