बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज की छात्रा गुनगुन शंखधर पुत्री शैलेंद्र शंखधर (पौत्री स्वर्गीय हरद्वारी लाल शंखधर) निवासी मनकरी ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 88.2% अंक बटोरकर जिले की टॉप 10 लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया है। गुनगुन ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि से कॉलेज और अपने परिवार, मनकरी गांव का नाम रोशन किया है। प्रबंधक रमन जायसवाल ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से गुनगुन के उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
