बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को दो बजे घोषित हो गया। जिले के 88.70 फीसदी विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बरेली मे जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र रोहित प्रजापति और लालता प्रसाद इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र हिमांशु गंगवार ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ जिले मे संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। दोनों के 600 में 572 अंक आए है। किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर की छात्रा शुभी सक्सेना 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, शांति अग्रवाल इंटर कॉलेज बरेली के ध्रुव गुप्ता 94.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर की छात्रा श्रेया मिश्रा 94 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फरीदपुर के छात्र प्रियांशु यादव ने 93.67 फ़ीसदी अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार श्री लता प्रसाद इंटर कालेज के राहुल गंगवार ने 93.50 प्रतिशत, भारत जी सरस्वती इंटर कालेज आंवला के अजय कुमार सिंह ने 93.33 प्रतिशत, सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर के रक्षा मौर्य ने 93.33 प्रतिशत, चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज गैनी के हरवंश सिंह ने 93 प्रतिशत, जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर के कुलदीप गंगवार ने 93 प्रतिशत, भारत जी सरस्वती इंटर कालेज आंवला की अंशिका भारद्वाज ने 93 प्रतिशत, अतैन इंटर कालेज नवाबगंज की कोमल ने 93 प्रतिशत, संत मंगलपुरी इंटर कालेज मीरगंज के प्रियांशु ने 92.83 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज केसरपुर के रवि मौर्य ने 92.83 प्रतिशत, आरएमएलबीएस विद्या मंदिर छावनी के धीरेंद्र कुमार ने 92.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले मे अपना स्थान पाया।।
बरेली से कपिल यादव
