बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी 21 साल की काजल ने मंगलवार की रात घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी हरीश कुमार की 21 वर्षीय पुत्री काजल इंटर की छात्रा थी। मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था। उसके ताऊ राकेश कुमार ने बताया काजल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था। काजल ने अपना रिजल्ट चेक किया जिसमें वह फेल हो गई। उसकी दो सहेलियां पास हो गई। काजल ने तनाव मे आकर घर मे लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिवार वालों को पता लगा उन्होंने फांसी के फंदे से काजल को उतारा और गांव के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा तो परिवार वाले काजल को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल मे लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। काजल की मां रेशमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। काजल दो भाई, तीन बहने थी।।
बरेली से कपिल यादव
