लोटस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर को छात्र ने गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक अग्रवाल को उनके ही ऑफिस मे घुसकर गोली मारी गई। गंभीर स्थिति में उन्हें बरेली के एसआरएमएस हॉस्पिटल भेजा गया है। फरीदपुर पुलिस कॉलेज में मौके पर घटना का निरीक्षण कर रही है। कॉलेज के कर्मचारियों के अनुसार कॉलेज के चेयरमैन को स्टूडेंट ने ही उनके केबिन में घुसकर गोली मारी। हमलावर छात्र तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से छात्र को चिन्हित कर लिया है। थाना फरीदपुर के हाईवे पर अभिषेक अग्रवाल का लोटस इंस्टिट्यूट है। अभिषेक अग्रवाल इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल के पद पर भी तैनात है। इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार को बी फार्मा का छात्र कक्षा मे मोबाइल फोन चला रहा था। अभिषेक अग्रवाल ने उसे पकड़ लिया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद छात्र इंस्टिट्यूट से अपने घर चला गया। दोपहर डेढ बजे छात्र बाउंड्री फांदकर तमंचा लहराते हुए इंस्टिट्यूट में पहुंचा और सीधे अभिषेक अग्रवाल के कार्यालय में घुस गया। अभिषेक उस समय अकेले कार्यालय में बैठे हुए थे। छात्र ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। गंभीर हालत में अभिषेक अग्रवाल को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, सीओ व इंस्पेक्टर कॉलेज पहुंचे। आरोपी बी फार्मा थर्ड ईयर का छात्र है। आरोपी छात्र का नाम श्रेष्ठ सैनी निवासी प्रेमनगर बरेली बताया जा रहा है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया जल्द ही आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *