बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शादी के बाद भी प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी युवती को पिता समेत परिजनों ने मिलकर जान से मारने की कोशिश की। तेजाब मुंह मे डालने के साथ शरीर पर फेंक दिया। 12 घंटे चली तफ्तीश में ऑनर किलिंग की कोशिश जैसी स्थिति साफ हो गई है। युवती के पिता और बहनोई ने ही वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे मरणासन्न हालत मे मिली शाही की युवती के पिता ने दिन भर गोलमोल बातों के बाद शाम ढलते ही गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि वह लोग तो मरा समझकर छोड़ आए थे। बेटी जाने कैसे बच गई। तोताराम ने बताया कि बेटी को गांव का ही युवक पिछले साल अप्रैल मे फुसलाकर ले गया था। युवक उन्ही की बिरादरी का था तो आपसी समझौते के तहत तीन दिन बाद वह बेटी को ले आया। दस दिन बाद दोबारा बेटी उसके साथ चली गई। इस बार ये लोग एक सप्ताह में वापस लौटे। इससे उसकी गांव में काफी बदनामी हुई थी। तब से उसने सोच लिया था कि बेटी की कहीं और शादी कर देगा। परिवार ने उसकी शादी 22 अप्रैल को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी। शादी के दूसरे दिन उसने पति के मोबाइल से गांव में अपने प्रेमी को फोन कर दिया। पति ने इस बात की शिकायत मोबाइल से बात कर रही थी। इस पर पति ने ससुर तोताराम से शिकायत कर दी। उनको बदायूं बुला लिया। तोताराम ने पुलिस को बताया कि वह दामाद के बुलाने पर बेटी (मुन्नी) को समझाने गए थे। उसको समझकर लौट आए। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नही। अगरास गांव को जाने वाली रोड के किनारे झाड़ियों तक कैसे पहुंची इससे भी अंजान होने की बात की। पुलिस की जांच मे पता चला है कि तोताराम मुन्नी को साथ ले आया। शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी मुन्नी को रास्ते में ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अगरास गांव को जाने वाली रोड के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या करने को गला दबा दिया। उसे मरा समझकर चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने इस मामले में पिता तोताराम, भाई प्रेम कुमार, बहनोई दिनेश और छेदालाल से पूछताछ की। इसके साथ ही पिता और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। दो लोग फरार है। इमरजेंसी में उपचार करने वाले डॉ. एके सिंह ने बताया कि युवती काफी हिम्मती है जो हालात से लड़ रही है। दोपहर दो बजे उन्होंने उसे हायर सेंटर रेफर किया। हालांकि लखनऊ ले जाने का रिस्क बचाकर उसका भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
