बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला माली मे आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य मे जुटे मजदूरों से फावड़ा और मसाला ढोने की परात छीन ली। इसके बाद प्लॉट स्वामी और मोहल्ले के लोगों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। विरोध कर रहे लोगों की अगुवाई कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ले मे मूल रूप से थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी महावीर सिंह का प्लॉट है। बुधवार को प्लॉट मे निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को जानकारी हुई कि यहां एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। सुनील कुमार का कहना है कि आबादी के बीच टावर लगाने से लोगों मे सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि अधिक ऊंचाई के कारण आंधी-तूफान के दौरान भी खतरा बना रह सकता है। मोहल्ले के लोगों ने टावर का निर्माण किसी भी कीमत पर नही होने देने की बात कही। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मोहल्ले के लोग एसडीएम निधि शुक्ला से मिलकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग करेंगे। इस दौरान प्लॉट स्वामी महावीर सिंह और मोहल्ले के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। टावर का विरोध करने वाले पड़ोसियों में सुनील कुमार, धीरू, चुन्नीलाल, भगवान दास मौर्य, ओमप्रकाश, रिंकू, राजवीर, सत्येंद्र, लीलाधर, बाबूराम, प्रेमवती, प्रेम देवी, सन्नो देवी, राजबाला, सरोज देवी, नेमवती, चांदनी, कमला आदि दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सभी लोगों ने मिलकर मोहल्ले में टावर न लगाएं जाने का विरोध किया।।
बरेली से कपिल यादव
