आठ साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों जन जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

शाही, बरेली। भाजपा एक से 14 जून तक आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान चलाएगी।  अभियान को लेकर शाही मण्डल मे भाजापा की बैठक हुई। जिसमे मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां पर हुई चर्चा की गई। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली निकालेंगे। शाही मण्डल की बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने की।  केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएगे। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क कर उपलब्धियों को बताएंगे। बैठक मे जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, अनुरुद सिंह बीरपाल मौर्य, मुकेश राजपूत, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र सयोजक, प्रभारीगण, मोर्चो के अध्यक्ष, महामंत्रीगण उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *