बरेली। पीलीभीत रोड स्थित निजी अस्पताल पर बहेड़ी से एंबुलेंस के जरिए मरीजों को लाकर जबरन भर्ती करने और छुट्टी के लिए 41 हजार रुपये मांगने का के आरोप लगे हैं। तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को फ्रैक्चर होने के बावजूद आइसीयू में भर्ती किया गया। थाना इज्जतनगर में दी तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन-बहनोई को हादसे के बाद उनकी इच्छा के विपरीत एंबुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। आरोप है कि भर्ती के करीब एक घंटे बाद जब मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए छुट्टी मांगी गई तो 41 हजार रुपये का बिल बना दिया। वे पहले ही 6,400 रुपये जमा कर चुके थे और दवाइयां भी अपने खर्च पर खरीदी थीं। परिजनों ने अस्पताल के मैनेजर पर धमकाने और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। थाना इज्जत नगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अस्पताल के बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था, जिसका आपस में समझौता करा दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
