बरेली। रुपयों के लेनदेन की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना क्योलड़िया में तैनात सिपाही मधुर को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में एएसपी शिवम आशुतोष सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई है। वायरल ऑडियो में सिपाही मधुर एक युवक से बातचीत कर रहा है, जिसमें वह किसी काम के बदले साढ़े चार लाख रुपये देने का हिसाब किताब दे रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने युवक को जेल जाने से बचाने के बदले यह रकम ली थी लेकिन वह जेल चला गया। उसको लेकर ही युवक सिपाही मधुर से बातचीत कर रहा है। बता दें कि सिपाही मधुर पहले एसओजी में तैनात था लेकिन शिकायतें मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने उसका ट्रांसफर थाना क्योलड़िया कर दिया था और थाना प्रभारी को उसकी गतिविधियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने की हिदायत दी थी। इसी बीच शुक्रवार को यह ऑडियो वायरल हो गया और उसे एक्स पर पोस्ट करके एसएसपी से शिकायत की गई थी।।
बरेली से कपिल यादव
