अग्निवीर के लिए युवाओं ने लगाई दौड़, 12 जिलों के अभ्यर्थी हुए शामिल

बरेली। भारतीय सेना की सेवा के संकल्प के साथ प्रदेश के 12 जिलों के हजारों युवाओं का । उत्साह मंगलवार को जाट रेजिमेंट ! सेंटर के देखने को मिला। मैदान मे नौजवानों की दौड़ कराई गई। सेना भर्ती कार्यालय बरेली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहाँपुर और श्रावस्ती के युवाओं को जाट रेजिमेंट केंद्र मैदान में बुलाया गया था। भर्ती रैली के दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल के लिए कुल 1392 उम्मीदवारों ने दौड़ लगायी जबकि अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं) श्रेणी के लिए 587 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। मैदान पर मौजूद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और भर्ती बोर्ड की कड़ी निगरानी में यह पूरी दौड़ प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें युवाओं ने पूरी ताकत झोंकते हुए तय मानकों को पार करने का प्रयास किया। इस दौरान अग्निवीर टेक्निकल के लिए 846 और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 403 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सभी सफल एवं पास उम्मीदवारो को अगले चरण यानी चिकित्सा परीक्षण के लिए बुधवार को बुलाया गया है ताकि चयन प्रक्रिया के अगले पड़ाव को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *