SSP ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, कई थानेदार बदले

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार देर रात थानेदार व दरोगाओं के के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया। कई थाना प्रभारियों को नई तैनाती दी गई है। अपराध शाखा और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए है। पुलिस के अनुसार निरीक्षक अमित पांडेय को सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर बनाया गया है। निरीक्षक राधेश्याम को फरीदपुर से प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर और निरीक्षक ना सुरेंद्र सिंह को प्रेमनगर से निरीक्षक अपराध थाना किला भेजा गया है। उपनिरीक्षक अचल कुमार को थाना किला से थाना प्रभारी देवरनियां, जबकि उपनिरीक्षक आशुतोष द्विवेदी को देवरनियां से थानाध्यक्ष शाही बनाया गया है। शाही में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक प्रवीण कुमार को अपराध थाना फतेहगंज पश्चिमी से प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी बनाया गया है। उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को प्रेमनगर थाना से थानाध्यक्ष भमोरा की जिम्मेदारी मिली है। निरीक्षक पवन कुमार को भमोरा से प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी बनाया गया है। सूची में शीशगढ़, आंवला, क्योलड़िया, कैंट, बहेड़ी, अलीगंज और शेरगढ़ समेत कई थानों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *