*स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजें बाल वैज्ञानिकः शशि देवी शर्मा
बरेली- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल बरेली मे विज्ञान अभिमुखीकरण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य रश्मि सरदाना ने अतिथियों उप शिक्षा निदेशक बरेली मंडल शशि देवी शर्मा , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विज्ञान संचारक डा रवि प्रकाश शर्मा, अपर शोध अधिकारी चिकित्सा एवं परिवार परिवार कल्याण अजय गंगवार ,कार्यक्रम समन्वयक फरहान अहमद का बुके देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विद्यालय की छात्राओं लक्षिता पांडेय और मनु तोमर ने मिलकर स्थानीय समस्या डेंगू और मलेरिया बुखार के समाधान हेतु हर्बल हर्बल प्रोडक्ट तैयार किया है जो बहुत ही सस्ता एवं उपयोगी है। राष्ट्रीय विज्ञान संचारक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विज्ञान शिक्षक गाइड श्वेता मिश्रा के निर्देशन में छात्रा लक्षिता पांडे और मनु तोमर का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात साइंस सिटी एजुकेशन केंपस अहमदाबाद में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि उपनिदेशक शशि देवी शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार से अनेकों संभावनाएं हैं । बाल वैज्ञानिक स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक हल खोजें और शिक्षक इनका मार्गदर्शन करें। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से देश में जनपद बरेली का नाम गौरवान्वित हुआ है। विशिष्ट अतिथि अपर शोध अधिकारी चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अजय गंगवार ने कहा कि स्वास्थ्य और पारितंत्र का वैज्ञानिक जागरूकता मे बहुत महत्व है ।कार्यक्रम समन्वयक फरहान अहमद ने बताया कि जनपद स्तरीय आयोजन मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में राष्ट्रीय बाल दिवस 14 नवंबर को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज संपन्न हुआ था जिसमें चयनित तीन प्रोजेक्ट्स ने एमआईटी मेरठ में प्रतिभाग किया उसमें लक्षिता पांडे का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर हेतु चुना गया ।विद्यालय के प्रबंधक डॉ योगेश प्रसाद ने आभार व्यक्त किया और वैज्ञानिक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा गुरमीत कौर बाल वैज्ञानिकों के अभिभावक गण समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे संचालन विज्ञान शिक्षक श्वेता मिश्रा ने किया । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण हेतु विज्ञान संकल्प कराया गया।
– बरेली से प्रवीण शर्मा
