ADJ बालेसर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित

राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) तथा सचिव मनीष हरजाई के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु तालुका विधिक सेवा समिति, बालेसर द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एडीजे एवं तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्षा प्रिया टावरी की अध्यक्षता, एसीजेएम रवि प्रकाश बाकोलिया तथा जेएम आशुतोष जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एडीजे प्रिया टावरी ने बालेसर उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ को कुल लंबित राजस्व मामलों के कम से कम 10 प्रतिशत प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में रैफर करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग को बकाया बिलों से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों को समय पर प्रस्तुत करने और प्री-काउंसलिंग में सक्रिय भूमिका निभाने की हिदायत दी।

वृताधिकारी बालेसर राजेन्द्रसिंह उज्जवल को फौजदारी व एनआई एक्ट के नोटिस/समन की समय पर तामीली सुनिश्चित करने तथा पुलिस थाना बालेसर व चामू के क्षेत्राधिकार से संबंधित ट्रैफिक चालान एवं मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े लंबित प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *