80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 22 नए कोरोना पॉजिटिव

बरेली। शहर के पीलीभीत बाईपास स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी थी। जिले में अब तक 154 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएन गिरी ने बताया कि संजयनगर के अशोक विहार में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग का मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पिछली सात सितंबर को जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। उसी दिन उनको कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी और सीने में दर्द भी था। गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है। खबर लिखे जाने तक जिले में शुक्रवार को 22 नए कोरोना वायरस मिले है। जिनको आइसोलेट किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।