75 कांवड़ियों का जत्था जंक्शन से महाकालेश्वर रवाना

बरेली। महाकाल कांवड़ सेवा संघ के बैनर तले बुधवार को जंक्शन से महाकालेश्वर की ओर रवाना हुआ। आयोजक ने बताया कि लगातार 7 वर्षों से कांवरियों का जत्था जा रहा है। इस वर्ष भी 75 कांवड़ियों का जत्था ओंकारेश्वर से जल भरकर पैदल महाकालेश्वर रवाना होगा और जलाभिषेक करेगा। जिसके बाद जत्था वापस बरेली आएगा। भाजपा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट, दुर्गेश कुमार गुप्ता, शिशुपाल कठेरिया ने सभी कांवरियों को माला पहनाकर स्वागत व शुभकामनाए दी। आयोजक मंडल के सर्वजीत सिंह, सोनू, मनोज सक्सेना, सौरभ गुप्ता, राजू कश्यप, राहुल सिंह के साथ महंत पंडित राधेश्याम, राकेश, सुरेश शर्मा, काकू, विरजू, सुनील, कुलदीप, अजय, प्रदीप कश्यप, नितिन गुप्ता, निखिल सक्सेना, पप्पू, मनोज गुप्ता, पवन, रामबाबू, नीरज, करन, राजू आदि लगभग 75 कांवरियो का जत्था बरेली से रवाना हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *