68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का विधिवत हुआ समापन

चंडीगढ़ – हरियाणा पुलिस परिसर, मधुबन में आयोजित पांच दिवसीय 68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह-2019 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आप सभी के बीच आकर खुशी एवं रांेमाच अनुभव कर रहा हॅू। खिलाडि़यों का हौसला देखकर मेरे अन्दर भी नई उर्जा का संचार हो रहा है। मुझे गर्व है पुलिस के प्रतिभावान अधिकारियों एवं खिलाड़ी जवानों पर जिन्होनें अपने कर्तव्यपालन के साथ-साथ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अपनी संस्था, प्रदेश व देश का नाम विश्व में रोशन किया है। खेल हमारे सर्वागीण विकास में सहायक है। हम बचपन से सुनते आए हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
उन्होंने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व विकास, सामाजिक एकता, बन्घुता के साथ परस्पर राज्यों की संस्कृति, सभ्यता को जानने का अवसर भी देते हैं। खेल ’वसुदेव कुटुंबकम’ की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे सारा भारत एक परिवार की भांति प्रतीत होता है। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की व सभी प्रदेशों के अधिकारियों व जवानों को इस प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए बधाई दी।
ड़ा मनमोहन सिंह, अतिरिकत निदेशक आईबी व प्रतिनिधि आलइंडिया स्पोर्टस केन्ट्रोल बोर्ड ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय पुलिस खेलों के इतिहास व उपलब्धियों जानकारी दी व विधिवत समापन की घोषणा की। बिगुल की ध्वनि के साथ धव्ज परम्परा पूर्ण की गई।
पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून प्रबंधक सचिव ने सभी का स्वागत किया। मुख्यतिथि मनोज यादव एवं ड़ा. मनमोहन सिंह को स्मृतिचिंह भेंट किया गया। भव्य मार्चपास्ट का प्रतिनिधित्व सर्वश्रेष्ठ रही पंजाब पुलिस की टीम ने किया। सभी टीमों ने मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर खेल स्मारिका का विमोचन किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
अंत में अकादमी निदेशक योगेन्द्र सिंह नेहरा महानिरीक्षक ने मुख्यातिथि सहित सभी पक्षों का आभार जताया। देशभर से आए खिलाडि़यों ने हाथ हिलाकर बाय-बाय करते हुए प्रसन्नतापूर्वक विदाली।
इस अवसर पर एडीजीपी डॉ. आर.सी. मिश्रा, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, महानिरीक्षक भारती अरोड़ा, उप महानिरीक्षक कुलविंद्र सिहं, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहं भौरिया, पंचम वाहिनी के आदेशक सुरेंद्रपाल सिंह, चतुर्थ वाहिनी के आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा, द्वितीय वाहिनी के आदेशक अशोक कुमार, प्रथम वाहिनी की आदेशक स्मिति चौधरी, तृतिय वाहिनी की आदेशक सुमित कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।