Breaking News

55 साल की महिला की गला दबाकर हत्या, गन्ने के खेत मे मिला शव

शाही, बरेली। थाना शाही क्षेत्र मे शुक्रवार की सुबह अनंतपुर गांव के पास गन्ने के खेत मे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला गुरुवार शाम से लापता थी। परिजन उसको तलाश कर रहे थे। महिला का शव अस्त-व्यस्त हाल में मिला है। उसके गले पर निशान है। हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय विधवा महिला शाम को करीब साढ़े पांच बजे अपने खेत मे चारा काटने गई थी। एक बार चारा लाकर घर रख गई। दोबारा चारा लेने गई थी। इसके बाद वापस नही आई। गुरुवार की शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नही चला। शुक्रवार की तड़के परिजन और गांव के लोगों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इसी दौरान महिला का शव गन्ने के खेत मे पड़ा मिला। यह खेत ग्राम प्रधान का है और महिला के खेत से करीब 200 मीटर दूर है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक महिला के गले पर कसे जाने का निशान है। चांदी के जेवर पहने थी वो गायब है। चारा काटने वाला हसिया भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बेटों के साथ रह रही है। दो बेटों की शादी हो चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *