बरेली। हर साल की तरह इस साल भी बरेली कॉलेज मे 27वां रोवर्स, रेंजर्स समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंध 12 महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। जिसमें करीब 250 से लेकर 300 छात्र प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी राय ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड मे 27वां रोवर्स रेंजर्स समागम किया जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति केपी सिंह होंगे। कार्यक्रम का समापन सात मार्च की शाम को होगा। इसमें रोवर्स, रेंजर्स द्वारा बताया जाएगा किस तरह आपात स्थिति से निपटा जाए। वह मैदान में कैंप लगाकर इसकी जानकारी देंगे। इसके लिए कॉलेज की तरफ से 17 कमेटियों का गठन किया गया है। सभी को इसकी अलग-अगल जिम्मेदारी दी गई है।।
बरेली से कपिल यादव