485 ने लिए फेरे तो 135 ने किया एक दूसरे को कबूल, मंत्री-नेता व अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

बरेली। शनिवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली क्लब के ग्राउंड मे 620 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह को भव्य बनाने के लिए मंत्री-नेता व अधिकारी जुटे। शानदार वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया। विवाह समारोह में मंगल गीत गाए गए। 485 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाज से फेरे लिए। 135 जोड़ों को निकाह पढ़वाया गया। जनप्रतिनिधि और अफसरों ने बाबुल की भूमिका निभाई। कन्यादान किया। सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उपहार देकर नव दंपति को विदा किया। बरेली क्लब के ग्राउंड में शनिवार को देहात और नगर निकायों के गरीब बेटियों की शादियां कराई गई। ब्लॉक और नगर निकायों के जोड़ों की शादियां के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए थे। ब्लॉक और नगर निकायों के बैनर लगाए गए थे। पंडाल में भव्य मंच बनाया गया था। सुबह नौ बजे से दूल्हा-दुल्हन और परिवार वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अलग-अलग वेदी तैयार की गई। एक साथ चार-चार जोड़ों को बैठाया गया। मंच से वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। माइक के जरिए विवाह की रस्म पूरी कराई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गए। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा और सीडीओ जग प्रवेश समेत तमाम नेता अधिकारियों ने नव दंपति को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया। बता दें कि सरकार ने एक शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *