48 वर्षीय महिला ने जंक्शन के पार्सल घर में की आत्महत्या

बरेली। 48 वर्षीय एक महिला यात्री ने जंक्शन के पार्सल घर में आत्महत्या कर ली। रात में किसी भी समय महिला ने पार्सल पैकिंग वाली प्लास्टिक से गले में फंदा बनाकर खिड़की पर लटक गई। बुधवार की सुबह को आए लोगों ने देखा तो जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। फंदे से महिला का शव उतारकर मेडिकल चेकअप कराया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला को रात में बरेली जंक्शन पर घूमते हुए देखा गया था। प्रेमनगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। आरपीएफ- जीआरपी पुलिस उसके परिवार वालों को तलाश करने में लगी है। जीआरपी ने बताया कि वुधवार की सुबह तड़के किसी ने महिला को पार्सल घर की खिड़की से लटकते हुए देखा था। जिसकी सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची। पंडित से लड़की महिला का शव नीचे उतारा गया। रेलवे की मेडिकल टीम को बुला कर महिला का चेकअप कराया तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला क्रीम कलर, लाल और काले रंग का कैप लगाए है। बादामी कलर की साल ओढ़े है। उसके पास से पहचान वाली कोई चीज नहीं मिली। किसी ने इतना बताया है कि महिला प्रेमनगर इलाके की रहने वाली है अक्सर जंक्शन पर आती जाती थी। मृतक महिला का नाम मंजू बताया गया है। सीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा का कहना है कि महिला के परिवार को तलाश किया जा रहा है अगर प्रेम नगर की रहने वाली है तो बरेली जंक्शन पर क्यों आई। जब मौके पर देखा तो महिला के गले में पार्सल पैकिंग वाली रस्सी का फंदा लगा था खिड़की पर लटकी हुई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण और स्पष्ट हो सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।