महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय फतेहगंज प्रथम में मिशन शक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सुरक्षा उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बताया कि शासन ने महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया है। सरकार ने महिला अत्याचारों के विरुद्ध कड़े कानून बनाए गए है। सीआरसी चिटौली रमेश कुमार पपनै ने बताया कि प्रत्येक बालिका व महिला को जागरूक होने की आवश्यकता है। शासन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर्स टोल फ्री होते है। स्कूल की इंचार्ज कमलेश भारती व दिव्या कुशवाहा ने बताया कि अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को न ही सहें और न दबाएं। बल्कि शिक्षित होकर जागरूक रहें व शक्तिशाली बनें। संगीता सिंह ने महिलाओं/बालिकाओं को सशक्त करने के लिए जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, महिला अपराध की जानकारी देकर उनके अधिकारों के बारे में बताया। संगोष्ठी में दीपा जोशी, कमलेश गंगवार, कंचन मौर्या, रिंकल भारद्वाज, चेतन कुमार, परमजीत सिंह, साधना, मीनाक्षी अग्रवाल, शमा परवीन, प्रभा गंगवार, यूनुस अंसारी, आकांक्षा, अनुज कुमार सहित स्कूल के छात्र छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।