छठ पर्व के लिए दिपावली से चलेंगी स्पेशल रोडवेज बसें

बरेली। परिवहन निगम इस बार 12 से 21 नवंबर तक दीपावली पर स्पेशल बसें चलाएगा। लखनऊ मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद डिपो स्तर तक इसकी तैयारी की गई है। परिवहन निगम के सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। सभी रूटों पर साधारण बस के साथ एसी बस भी संचालित होगी। एसी बस में एडवांस बुकिंग के लिए परिवहन निगम की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। दीपावली त्यौहार पर बरेली परिक्षेत्र के चार डिपो से प्रतिदिन कुल 630 बसें संचालित की जाएंगी। संचालन के लिए बीते दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक ने रूट चार्ट भी जारी कर दिया है। इसके तहत सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रोड पर चलाई जाएंगी। हालांकि अंतिम समय बसों का संचालन यात्रा की उपलब्धता के अनुसार ही होगा। जिस रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां होंगी स्टेशन इंचार्ज अपने स्तर से वहां के लिए बस संचालन कर सकेंगे। दीपावली त्यौहार की अवधि में स्पेशल बसें चलने से घर जाने वालों को राहत मिलेगी। दीपावली के दौरान परिवहन निगम के ड्यूटी करने वाले कर्मियों को रोडवेज पुरस्कृत भी करेगा। इसके लिए विशेष प्रोत्साहन योजना तैयार की गई है जिसके तहत 9 दिन ड्यूटी करने और 3 हजार किलोमीटर चलने पर साढे तीन सौ रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। 10 दिन ड्यूटी करने पर 400 रुपये मिलेंगे। इससे अधिक पर 0.55 पैसा प्रति किलोमीटर मिलेगा। दीपावली त्योहार पर स्पेशल बसों के संचालन में ईटीएम मशीन बड़ा रोड़ा बनी हुई है। आलम यह है कि रूट पर रवाना होने वाली अधिकांश बसों को टिकट मशीनें ही नहीं मिल पा रही। मुख्यालय पत्र भेजने के बाद 50 टिकट मशीनें भेजी भी गई हैं। मगर यह नाकाफी हैं। त्योहार पर बसों की संख्या बढ़ने पर यह परेशानी और बढ़ेगी।

दिपावाली त्योहार के लिये गुरुवार से स्पेशल बसें संचालित होंगी। इसके लिये सभी तैयारियां पूरी हैं। रूट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।

  • चीनी प्रसाद, एआरएम बरेली डिपो

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।