बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को 44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के चार मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना पुलिस क्षेत्र मे गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रबर फैक्टरी के पास रेलवे फाटक के मैदान मे एक व्यक्ति स्मैक बेचने के लिए मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से चांद पुत्र वली मोहम्मद निवासी मोहल्ला सराय, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ मे आरोपी ने स्मैक बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने की बात कही। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के चार मुकदमे दर्ज है।।
बरेली से कपिल यादव
