बरेली। साल 2015 मे उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक के पदों पर पदोन्नति प्राप्त 429 शिक्षकों की लड़ाई फिर तेज होने जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इन लोगों का वेतन लगाए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बीएसए को दिए मांग पत्र मे कहा है कि 2015 मे प्रमोशन के बाद भी यह शिक्षक पदोन्नत पद का वेतन प्राप्त नही हुआ है। इन लोगों को चयन वेतनमान भी नही मिला है। पिछले सात वर्षों से यह लोग कम वेतन पर कार्य कर रहे है।पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को या तो शपथ पत्र के आधार पर पदोन्नत पद का वेतन भुगतान किया जाए या फिर चयन वेतनमान का लाभ दिया जाए। सभी शिक्षक पदोन्नति निरस्त होने की दशा मे अधिक मिले वेतन को समायोजित करने का शपथ पत्र देने को तैयार है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों के चयन वेतनमान के प्रकरण के संबंध में भी मांग उठाई गई। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री प्रमोद गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष एवं ब्लॉक भोजीपुरा अध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, जिला उपाध्यक्ष हरीश बाबू गंगवार, प्रेम बाबू गंगवार, मोहम्मद नफीस अन्सारी, चंद्रसेन दिवाकर, विनोद वर्मा, मोहम्मद हसन, देव कुमार पटेल, प्रेमशंकर, साजिद अली आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
